14May2026

Apply for scholarship

Contacts

92 Bowery St., NY 10013

thepascal@mail.com

+1 800 123 456 789

उद्देश्य :
  1. एफर्ट्स का मुख्य ध्येय उन प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन कर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है, जिन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं तथा आगे किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं।
  2. एफर्ट्स शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाली सीढ़ी का कार्य करेगी।
  3. सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना।
  4. प्रतिभावान विद्यार्थियों को समय-समय पर मोटिवेशन सेमिनार, करियर काउंसलिंग एवं विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करना।
  5. सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम एवं सद्भावना की भावना को बढ़ावा देना।
  6. समाज के बुद्धिजीवियों एवं भामाशाहों के सहयोग से वंचित एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों की सहायता करना।
  7. विद्यार्थियों की मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान कर उनमें राष्ट्रीयता, आत्मविश्वास एवं सद्भावना की भावना विकसित करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना।
चयन के क्षेत्र
  • आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता
  • उच्च शिक्षा हेतु सहायता (IIT / NEET)
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग एवं मार्गदर्शन (UPSC / RAS / SSC / CGL / अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं)
चयन हेतु पात्रता एवं शर्तें :
शैक्षणिक योग्यता :
  1. झुंझुनूं जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  2. सरकारी विद्यालय / महाविद्यालय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी अथवा ऐसे निजी विद्यालय के विद्यार्थी जिन्हें विद्यालय द्वारा निःशुल्क शिक्षा प्रदान की गई हो, आवेदन कर सकेंगे। निजी विद्यालय के विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा जारी निःशुल्क शिक्षा प्रमाण-पत्र एवं अभिभावक का नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  3. कक्षा 12वीं में न्यूनतम अंक :
    • कला एवं वाणिज्य वर्ग : 85 प्रतिशत
    • विज्ञान एवं कृषि वर्ग : 90 प्रतिशत
    • विकलांग, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा एवं विशेष श्रेणी के विद्यार्थियों हेतु : 80 प्रतिशत
  4. प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, RAS, SSC, CGL, RJS आदि की तैयारी करने वाले पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
  5. UPSC एवं RAS प्री एवं मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को आगे की तैयारी हेतु अधिकतम ₹2,00,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  6. NEET / IIT / UPSC / RAS की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिकतम ₹30,000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  7. अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अधिकतम ₹15,000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  8. यदि किसी श्रेणी में आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं, तो आय प्रमाण-पत्र, आर्थिक एवं पारिवारिक स्थिति के आधार पर एफर्ट्स कोर कमेटी द्वारा प्रतिभा का चयन किया जाएगा।
  9. सहायता हेतु चयनित विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज एवं शपथ-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  10. आवेदन पत्र में दिए गए समस्त तथ्यों की गहन जांच की जाएगी। तथ्य मिथ्या पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  11. जिस विद्यार्थी को एक बार सहायता प्रदान की जा चुकी होगी, उसे पुनः सहायता नहीं दी जाएगी।
  12. एफर्ट्स संस्था आवश्यकता एवं योग्यता के आधार पर अन्य क्षेत्रों में भी सहायता राशि उपलब्ध करवा सकेगी।
  13. सहायता राशि का अंतिम निर्धारण एफर्ट्स कोर कमेटी द्वारा किया जाएगा।
  14. समय-समय पर जिला स्तर पर करियर सेमिनार, मोटिवेशन कार्यक्रम एवं काउंसलिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी।
  15. एफर्ट्स के सर्वाधिकार एफर्ट्स कोर कमेटी के पास सुरक्षित रहेंगे तथा कानूनी वाद का क्षेत्राधिकार झुंझुनूं मुख्यालय रहेगा।
आवेदन प्रक्रिया
  • आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन हेतु वेबसाइट : affortsjhunjhunu.in
  • ऑफलाइन आवेदन पत्र अंबेडकर भवन, झुंझुनूं से प्राप्त कर वहीं जमा करवाए जा सकते हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मई
  • छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम : 14 जून, अंबेडकर भवन झुंझुनूं
संपर्क सूत्र

सीताराम बास बुडाना
मो. : 9413567960